व्हेज पुलाव
वेज पुलाव फाइबर का अच्छा स्रोत है यह पचने में आसान और सेहत के लिए फायदेमंद होता है फाइबर के साथ-साथ हम अपने आहार में गाजर, मटर, बीन्स, धनिया आदि जैसी अन्य सब्जियां भी शामिल करते हैं। जिससे हमें न्यूट्रिशन मिलती है
वेज पुलाव कैसे बनाएं
सामग्री
1 कप बासमती चावल
ढाई कटोरी उबला हुआ गर्म पानी
1 कप गाजर
1 कप मटर
1 शिमला मिर्च
1 प्याज
1 आलू
आधा चम्मच घी
6 से 7 काजू बी
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादअनुसार
गरम मसाला / मसाला सामग्री
2 तेज पत्ते
1 से 2 लौंग
1 से 2 इलायची
1 काली मिर्च
प्रक्रिया
चावल को साफ पानी से 2 से 3 बार धो लीजिये
इसमें 10 से 15 मिनट के लिए पानी डालकर अलग रख दें
जिस पैन/कडाही में आप पुलाव बनाना चाहते हैं उसे गैस पर रखिये और धीमी आंच पर गरम होने रख दीजिये
इसमें घी गरम करें
तेज पत्ते, लौंग, काली मिर्च और इलायची डालकर 5 से 6 सेकंड के लिए भूनें
फिर कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट और काजू डालें
पानी वाले चावलों को छान लें, छाने हुए चावलों को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक नरम होने तक भूनें।
लगभग 5 से 10 मिनट के बाद, सभी सब्जियों को मनचाहे आकार में बारीक कटी हुई डालें और भूनें
2 से 3 मिनट उबालने के बाद, उबलता पानी डालें, ठंडा पानी डालने से स्वाद कम हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि गर्म पानी डालें।
स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ
तुरंत ढकें नहीं
- जब कढ़ाई में पानी थोड़ा कम हो जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और ढककर रख दें
चावल को भाप दें
1 से 2 मिनिट बाद चावल को अलग चमचे से चला दीजिये
ध्यान रहे कि बासमती चावल टूटे या सख्त न हों
फिर से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम करें
इस प्रकार वेज पुलाव तैयार है
बारीक कटा हुआ प्याज
बारीक कटा हरा धनिया
नींबू
काजू [तला हुआ]
इन सभी सब्जियों को पुलाव के ऊपर डालें और गार्निश के तौर पर सर्व करें
इसे आप अचार, सलाद और पापड़ के साथ खा सकते हैं
टिप्पणी:
गरम मसाला आप अपने पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं
आप अपनी पसंद के अनुसार और सब्जियां भी डाल सकते हैं
वेज पुलाव के फायदे:
वेज पुलाव फाइबर का अच्छा स्रोत है
यह पचने में आसान और सेहत के लिए फायदेमंद होता है
फाइबर के साथ-साथ हम अपने आहार में गाजर, मटर, बीन्स, धनिया आदि जैसी अन्य सब्जियां भी शामिल करते हैं।
जिससे हमें न्यूट्रिशनल वैल्यू मिलती है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)