पोकेमोन गो गेम के टिप्स| Pokemon Go game tips and tricks in hindi

Pokemon Go game tips and tricks in hindi पोकेमोन गो स्मार्टफोन में चलने वाला गेम है| इस गेम ने आते ही दुनिया में तहलका मचा दिया है| पोकेमोन गो गेमिंग की दुनिया में एक बहुत बड़ी चीज है| ये गेम मात्र 8 दिन में लोगों का पसंदीदा बन गया है| ये गेम एंड्राइड व् ios में उपलब्ध है, इसे अभी तक ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड व् यूरोप में लांच किया गया| इस स्मार्ट एप्प को अभी तक सबसे ज्यादा बार उपयोग किया गया है, इसके पहले कैंडी क्रश सागा आने पर ऐसा हुआ था| पोकेमोन एक बहुत पुराना और फेमस कार्टून है, जिस पर पहली बार गेम बना है| पोकेमोन गो जल्द ही भारत में रिलीज़ होने वाला है|

0 6
पोकेमोन गो गेम के टिप्स| Pokemon Go game tips and tricks in hindi

पोकेमोन गो गेम फीचर्स (Pokemon go game features) –

  • गेम में एक पोकेमोन नाम का प्राणी है, जिसे खेलने वाला खिलाड़ी अपने हिसाब से प्रशिक्षित कर सकता है, और उसे लड़ाई के लिए आगे उपयोग कर सकता है|
  • यह गेम जीपीएस (GPS) व् कैमरा का भी उपयोग कर सकता है|
  • यह गेम मुफ्त में उपलब्ध है|
  • आगे भविष्य में पोकेमोन प्लस आएगा, जो ब्लूटूथ डीवाईस के द्वारा भी खेला जा सकेगा, इसका मतलब अगर आपके पास में (near by) पोकेमोन होगा तो आपको मेसेज आ जायेगा|
  • इस गेम को कुछ मेडिकल प्रोफेशनल लोगों ने भी अच्छा बताया है, उनके हिसाब से खिलाड़ी के मेंटल व् फिजिकल स्वास्थ्य को अच्छा करेगा|
  • यह गेम रोड पर खेला जाता है, इसलिए कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया है, उनके हिसाब से इस गेम की वजह से कई दुर्घटनायें हो रही है|

पोकेमोन गो गेम के नुकसान (Pokemon Go game loss)–

  • जो भी चीज इन्टरनेट में चलती है, फेमस होती है, हैकर की नजर उस पर सबसे पहले जाती है| पोकेमोन गेम के साथ भी यही हुआ है, ग्लोबली लांच होने के बाद लोग इसे डाउनलोड करने के लिए पागल हो रहे है| लोग इसे डाउनलोड करने के लिए APK फाइल सर्च कर रहे है| इस APK फाइल की बहुत सी डुप्लीकेट फाइल भी नेट पर मौजूद है, जो हैकर के द्वारा बनाई गई है| इसे डाउनलोड करने पर हैकर आपके स्मार्टफोन को पूरी तरह से उपयोग कर सकेगें| इसलिए संभल जाएँ|
  • जबकि इस गेम के द्वारा आपका जीपीएस व् कैमरा पूरी तरह से उपयोग किया जायेगा, इसका मतलब है आपके गूगल अकाउंट को ये गेम पूरी तरह से देख सकता है| गेम कंपनी आसानी से आपके ईमेल पढ़ सकती है| डेवलेपर इस परेशानी का हल तलाश रहे है, लेकिन गेम प्रसिध्य होने के कारण हैकर अभी से इस पर नजर गडाये बैठे है|
  • पोकेमोन गेम के द्वारा जीपीएस, कैमरा व् आपका इन्टरनेट सब एक साथ चलेगा, जिससे मोबाइल बेटरी बहुत जल्दी कम होगी, जिससे परेशानी बढ़ेगी|
  • ये गेम बिना इन्टरनेट के नहीं चलेगा, मतलब लगातार इन्टरनेट चलाने से आपका जेब खर्च बढ़ने वाला है|

भारत में पोकेमोन गो गेम बहुत आने वाला है, इसका मतलब है कैंडी क्रश की तरह ये गेम भी लोगों के सर चढ़ जायेगा| भारत में ये गेम खेलने से पहले कुछ जरुरी बातें जान लें –

भारत की सडकों पर ये गेम नहीं खेला जा सकता (Don’t play it on Indian roads) –

भारत में रहने वाले यहाँ की रोड से भलीभांति परिचित है| उन्हें पता है, यहानी की रोड की हालत है, यहाँ पैदल चलने वालों पर तो ध्यान ही नहीं दिया जाता है| देश के अधिकतर लोग ट्राफिक रूल्स को ध्यान में नहीं रखते है| पोकेमोन गेम खेलते समय आपको अपना ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर रखना होगा, उसके साइन और लैंडमार्क पर ध्यान देना होगा| ये भारत की सड़क पर चलते समय खतरनाक साबित हो सकता है| गेम आपको हमेशा हिदायत देता रहेगा की अपने आस पास वातावरण को ध्यान में रखें| तो कहा जा सकता है भारत में ये गेम खेलना बिलकुल सेफ नहीं है|

इन्टरनेट नहीं तो गेम नहीं (No Internet? No game) –

भारत में नेट की स्पीड सबको पता है, 3g, 4g के नाम पर भी उल्लू ही बनाया जाता है| मुंबई में इस गेम का टेस्ट किया गया| जहाँ बहुत सी जगह में नेट स्पीड कम होने की वजह से ये गेम चला ही नहीं| 2g में तो ये गेम चलने ही वाला ही नहीं, 3g में चलेगा लेकिन लोड होने में काफी समय लेगा, साथ ही सिग्नल भी कमजोर होगा| ये गेम बाहर खेला जाता है, जिससे आपके वायफ़ाय की कनेक्टिविटी भी आपको नहीं मिलेगी|

कमियों के बावजूद पोकेमोन गेम अपने आप में अनूठा है, जिसे बहुत से अच्छे से डिजाईन किया गया है| जिन्होंने गेम नहीं खेला है, उसे इसके बारे में बताना थोडा मुश्किल है, लेकिन जिन्होंने ये गेम खेला है, वो इसकी खूबियाँ बहुत अच्छे से जानता है| इस गेम को खेलने के बाद आपके अंदर इस गेम को खेलने की लत जाएगी| भारत वासियों को इस गेम का बहुत बेसब्री से इंतज़ार है|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User